पटना में सियासी सरगर्मी चरम पर है। मुख्यमंत्री आवास पर आज रविवार को अचानक हलचल तेज हो गई जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
यह भी पढ़ें : पोस्टर से शुरू हुई सियासत! क्या नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे कमान?
सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में सरकार गठन की रणनीति और नेतृत्व को लेकर अहम चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि यह बैठक दिल्ली में हुई हाई-लेवल मीटिंग के तुरंत बाद हो रही है, जिससे इसके राजनीतिक मायने और भी बढ़ गए हैं। दरअसल, कल दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं—राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लंबी चर्चा हुई थी। इस बैठक के बाद पटना में हो रही यह मुलाकात कई संकेत दे रही है।
यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह मौत का तांडव! सासाराम में ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के तीन को कुचला
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले 24 से 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम हो सकते हैं। क्या नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे या कोई नया चेहरा सामने आएगा—इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, मुख्यमंत्री आवास के अंदर चल रही इस अहम बैठक से निकलने वाले फैसले का इंतजार पूरे प्रदेश को है।





