मुम्बई : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। 92 वर्षीय महान गायिका आशा भोसले हा निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें थकान और चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत को लेकर अपडेट साझा किया था और जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें : पोस्टर से शुरू हुई सियासत! क्या नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे कमान?
सूत्रों के मुताबिक, कल शाम 4 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
उनकी पहचान सिर्फ एक सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक अमिट विरासत के रूप में रही है।





