पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा का शपथ ग्रहण कर पटना लौटने के साथ ही शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नेताओं के मुलाकात और बैठकों का सिलसिला शनिवार की सुबह से ही शुरू हो गई है। सबसे पहले शनिवार की सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी सीएम आवास पहुंचे थे तो उसके बाद अब शाम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पहुंचे हैं।

बिहार की सरकार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर शनिवार से ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के साथ ही अब इस कुर्सी पर भाजपा के किसी नेता को बैठने का मौका मिलेगा जबकि डिप्टी सीएम जदयू से बनाया जायेगा। हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बिहार में राजनीतिक हलचल काफी तेज है।

यह भी पढ़ें   -     चिराग भी बन सकते हैं बिहार का अगला CM? मीडिया से बात करते हुए खुद बताया 'क्या चाहते हैं'

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बाहर निकले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है और जब कुछ भी तय होगा तो हमारे शीर्ष नेतृत्व आपको भी पूरी जानकारी देंगे। अभी बातचीत चल रही है और आपलोगों को पूरी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 वर्षों से सरकार चल रही है और आगे भी उनके ही नेतृत्व में सरकार चलेगी। रही बात उस बात की जिसकी जानकारी आपलोग लेना चाहते हैं तो सही समय पर हमारे शीर्ष नेतृत्व आपको जानकारी दे देंगे।

वहीं मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। इन्होने अब तक बिहार को विकास के रास्ते पर काफी आगे बढ़ाया है और आगे भी उनके नेतृत्व में ही काम किया जायेगा। वहीं उन्होंने वर्तमान मुलाकात को लेकर कहा कि अभी 13 अर्पिल को बापू सभागार में अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर पूरे बिहार के अंबेडकर छात्रावास के बच्चे आ रहे हैं तो हम उन्हें उस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में सीएम आयेंगे और बच्चों को आशीर्वाद भी देंगे। इस दौरान उन्होंने दो डिप्टी सीएम के मुलाकात करने पहुँचने के सवाल पर कहा कि बातचीत चल रही है और अब इंतजार की घड़ी बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगी। वहीं बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा और घटक दल के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री जी तय करेंगे। मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीएम की रेस अपना नाम रहने के सवाल पर कहा कि अभी मैं मंत्री हूँ और शीर्ष नेतृत्व हमें जो देगी वह बेहतर ही देगी।

बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ 15 अप्रैल को लोक भवन में शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया वहीं यह भी खबर मिल रही है कि शपथ ग्रहण में पीएम और गृह मंत्री शामिल नहीं होंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें   -     CM पद से इस्तीफा के पहले नीतीश ने खाली कर दिया आवास, यहां रहेंगे खुद, अब किसे मिलेगा 1 अने मार्ग?

YouTube Video