गर्मी की शुरुआत के साथ ही कैमूर जिले का करमचट डैम सैलानियों से गुलजार होने लगा है। तीन तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरी यह विशाल झील लोगों को कश्मीर की डल झील की याद दिलाती है। खास बात यह है कि यहां महज 100 रुपये में नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है, जो इसे और भी खास बनाता है।
करमचट डैम न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हो रहा है, बल्कि यहां उपलब्ध सुविधाएं भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से यहां साफ-सफाई, आरओ पानी, कैंटीन, कैफेटेरिया और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालय जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे परिवार के साथ आने वाले लोग भी सहज महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें : रिश्तों में छिपी दुश्मनी? भैंसुर और भतीजे पर हत्या का आरोप
नौका विहार के इंचार्ज के मुताबिक, डैम बनने से पहले यहां करमचट गांव था, जिसे बाद में विस्थापित किया गया। अब यह जगह पर्यटन के रूप में विकसित हो चुकी है और बिहार के साथ-साथ यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि करमचट डैम का नजारा काफी हद तक कश्मीर जैसा लगता है, लेकिन खर्च बहुत कम आता है। जहां बाहर घूमने में हजारों रुपये खर्च होते हैं, वहीं यहां कम बजट में शानदार अनुभव मिल जाता है।

यह भी पढ़ें : सीतामढ़ी में मिस्ट्री डेथ… पड़ोसन के घर गया युवक, सुबह मिला शव
प्राकृतिक सुंदरता, सस्ती बोटिंग और बेहतर सुविधाओं के कारण करमचट डैम अब कैमूर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। अगर आप इस गर्मी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।





