ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यूनिक हेरिटेज ऑफ इंडिया, कल्चर, आर्कियोलॉजी एंड एनवायरनमेंट विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के बीडी कॉलेज के इतिहास विभाग की दो शिक्षिकाओं ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षिका को द्वितीय स्थान का अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शिक्षिका डॉ दिव्या कुमार ने पावर पेटनेज एंड पॉपुलेस: मैनेजमेंट ऑफ हिस्टोरिक सिटीज ऑफ वाराणसी एंड जयपुर टिल 1947 तथा डॉ मनिता कुमारी ने बिहार की लोक देवियां: जन आस्था, उनके मंदिर एवं प्रतीकात्मक महत्व था। संगोष्ठी के दौरान दोनों ही शोध पत्र की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस दौरान डॉ दिव्या कुमार के शोध पत्र को द्वितीय स्थान के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
बता दें कि इस संगोष्ठी में देश के 20 राज्यों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उपरोक्त वर्णित दोनों प्रतिभागियों के शोध पत्रों को काफी सराहा गया। इस संगोष्ठी का आयोजन विद्या कैरियर रिसर्च फाउंडेशन जरनल ऑफ हिस्टोरिकल एण्ड आर्कियोलॉजिकल रिसर्च और सेंट्रल इंडिया हिस्टोरिकल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया गया था।




