पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव नवादा की जदयू विधायक विभा देवी के घर पहुंचे। तेजस्वी यादव ने वहां पूर्व सांसद राजबल्लभ यादव से मुलाकात कर उनके बेटे की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब समेत पार्टी के अन्य कई नेता भी मौजूद थे। तेजस्वी यादव उनके आवास पर काफी देर तक रुके और बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें     -     खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों को हर संभव मदद करेगी राज्य की सरकार, मंत्री संजय टाइगर ने कहा...

बता दें कि बीते दिनों एक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत हो गई थी। मौत के बाद जदयू समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने दुःख प्रकट किया था लेकिन तेजस्वी यादव ने सोमवार को उनके घर जा कर मुलाकात की तथा घटना पर दुःख प्रकट हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। बता दें कि राजबल्लभ यादव राजद के सदस्य थे और राजद की टिकट पर ही कई बार चुनाव जीत चुके थे। एक मामले में कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा जिसके बाद उनकी पत्नी विभा देवी ने जदयू की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता और अभी विधायक हैं।

वहीं केरल और झारखंड दौरा से वापस लौटने के बाद तेजस्वी ने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि पार्टी में नई जिम्मेदारी मिली है तो मेरा कर्तव्य है कि सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करें। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक राज्यों में पार्टी को सक्रिय किया जा सके ताकि एक बार फिर से राजद को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सके। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमलोग केरल में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी एक सीट पर हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे तो जल्द ही हम वहां भी चुनाव प्रचार के ली जायेंगे।

यह भी पढ़ें     -     धनकुबेर DSP गौतम से EOU ने की लंबी पूछताछ, सवालों के जवाब में बार बार दोहराते रहे...

पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट

YouTube Video