पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बात करने के अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सोनू सूद भी अनंत सिंह के फैन हैं। इसी को लेकर उन्होंने अनंत सिंह को फोन कर मुंबई आने का न्योता दिया जिस पर अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा 'अच्छा आवेंगे।' मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और अभिनेता सोनू सूद के बीच वीडियो कॉल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो कॉल पर अभिनेता सोनू सूद अनंत सिंह को कहते हैं कि हम आपके फैन हैं, आप एक बार मुंबई आइए। इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया कि अच्छा आवेंगे। इसके साथ ही सोनू सूद ने कहा कि हम भी आपके घर आयेंगे और आपके साथ लिट्टी चोखा खाने चलेंगे जिसके बाद उन्होंने सोनू सूद को बिहार आने का न्योता दिया। बता दें कि सोनू सूद अनंत सिंह के बात करने के फैन हैं और उस अंदाज को अपने फिल्म में भी अपना रहे हैं। इससे पहले भी सोनू सूद एक पॉडकास्ट में अनंत सिंह की चर्चा करते हुए कह चुके हैं कि बिहार में एक विधायक हैं अनंत सिंह। उनकी बातचीत का अंदाज मुझे काफी पसंद है और उनके स्टाइल को हम अपने सिनेमा में भी उपयोग कर रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद कई बार कह चुके हैं कि उनका बिहार से गहरा लगाव है। इससे पहले वह कई बार बिहार आ भी चुके हैं और पटना की सड़क पर लिट्टी चोखा भी खा चुके हैं। सोनू सूद भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को अपना पसंदीदा एक्टर मानते हैं। पवन सिंह ने सोनू सूद की आने वाली फिल्म में गीत भी गाया है