पटना: बिहार में भाजपा की तरफ से पहली बार कोई नेता सत्ता का नेतृत्व करने जा रहा है। कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी एक मामले में भूत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की बराबरी कर लेंगे जो आज से करीब 56 वर्ष पहले हुआ था। इसके साथ ही सम्राट चौधरी कर्पूरी ठाकुर के बाद डिप्टी सीएम से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता बन जायेंगे। कहा जाता है कि बिहार में उप मुख्यमंत्री बनने वाला नेता कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है लेकिन सम्राट इस मान्यता को तोड़ने जा रहे हैं।
बिहार में कर्पूरी ठाकुर के बाद 56 सालों से कोई भी उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नहीं बन सके थे। कर्पूरी ठाकुर 1967 में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी की महामाया प्रसाद सिन्हा की सरकार में डिप्टी सीएम बने थे जिस पद पर वह करीब एक वर्ष तक काबिज रहे थे। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर 1970 में पहली बार सीएम बने और 1977 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़ें - 'निशांत अभी बच्चा हैं', डिप्टी सीएम बनाये जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा 'हम जायेंगे...'
बता दें कि आजादी के बाद बिहार को अब तक 10 उप मुख्यमंत्री मिले हैं जिसमें कर्पूरी ठाकुर से पहले कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिन्हा 11 वर्षो तक डिप्टी सीएम रहे। फिर कर्पूरी ठाकुर के बाद जगदेव प्रसाद, राम जयपाल सिंह यादव, सुशील मोदी, तेजस्वी यादव, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बने। 1970 में डिप्टी सीएम रह चुके कर्पूरी ठाकुर सीएम बने और फिर अब सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम के पद से सीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें - आखिर 9 वर्षों में ही सम्राट कैसे बने शीर्ष नेतृत्व की पहली पसंद? कभी नीतीश के भी थे कट्टर विरोधी





