मुजफ्फरपुर जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहा वांछित नक्सली लोहा सहनी उर्फ़ कुशेश्वर सहनी को बिहार STF और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त कारवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कारवाई बीती रात बोचहा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी के दौरान की गई।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली पर जिले में कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हथौड़ी और बोचहा थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास और रंगदारी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : पप्पू यादव के समर्थन से तेज हुआ आन्दोलन! NEET केस पर पटना में उबाल

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बोचहा क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की और उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बिहार में कुर्सी का काउंटडाउन शुरू, राज्यसभा शपथ के बाद बीजेपी की बैठक, तय होगा बिहार का अगला CM

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी नक्सल नेटवर्क के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण सफलता है। इससे इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं।

YouTube Video