पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई के साथ ही बिहार STF केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त अभियान और अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते वर्ष STF की टीम ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल भी की है और नक्सलमुक्त अभियान के तहत काफी सफलता भी हासिल की है। इसके साथ ही STF ने सीमावर्ती जिलों में भी अवैध घुसपैठ और अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

सोमवार को पुलिस मुख्यालय में STF के डीआईजी नीरज कुमार ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश और गृह मंत्री अमित शाह के सिमांचल में दौरा के बाद सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। STF की टीम ने सीमावर्ती इलाकों में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है। STF के DIG ने बताया कि हमने पिछले चार महीनो में सीमा के समीप कार्रवाई करते हुए कुल 146 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि कुल 128 केस भी दर्ज किये गए हैं जबकि अब तक हमने करीब 6 हजार किलो मादक पदार्थ भी जब्त किया है। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा के बीच नो मैन्स लैंड और उसके 15 किलोमीटर के क्षेत्र में अतिक्रमित भूमि को भी मुक्त कराया जा रहा है और इसके लिए हम लगातार अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें       -     मगध मेडिकल अस्पताल में जीएनएम छात्राओं ने देर रात किया हंगामा, साथ पढने वाले छात्रों पर लगाये गंभीर आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान STF के DIG संजय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चार महीने के दौरान STF ने राज्य में विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 720 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनमे से 35 कुख्यात इनामी अपराधी हैं। इन अपराधियों में वैसे अपराधी भी शामिल हैं जो दूसरे राज्यों से बिहार में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं या फिर बिहार में आपराधिक घटनाओं  को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में जा कर छिप जाते हैं। इसके साथ ही माफियाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए ED के साथ मिल कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के नक्सलमुक्त अभियान के तहत भी बिहार में कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में भी STF ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अब तक STF ने भारी मात्रा में हथियार बरामद करने के साथ ही कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया जबकि कई टॉप सदस्यों ने सरेंडर भी किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार के अभियान के तहत मुख्यधारा से जुड़ने के लिए हमलोग सरकारी सहायता भी उपलब्ध करवा रहे हैं और नक्सली गतिविधियों में शामिल लोगों को जागरूक करने के दिशा में भी काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें       -     प्रेमी से बात करने से मां ने मना किया और छीन लिया मोबाइल तो किशोरी ने..., दो दिन पहले भी चली गई थी..

YouTube Video