सारण: सारण में एक सड़क हादसा में तिलक समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा वहीँ मृतकों के परिजनों में भी कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर के समीप की है जहां एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना में टेंपो पर सवार पांच अन्य लोग जख्मी हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें     -      प्रेमी से बात करने से मां ने मना किया और छीन लिया मोबाइल तो किशोरी ने..., दो दिन पहले भी चली गई थी..

सड़क हादसे में मृतकों की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी बृजमोहन मांझी और लालझड़ी देवी के रूप में की गई जबकि शंकर राम, रिया कुमारी, सुमिता देवी, वीरेंद्र मांझी और लालमुनी देवी जख्मी हो गई। सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों ने दिघवारा सीएचसी पहुँचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टेम्पो पर सवार हो कर सभी लोग एक तिलक समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए जबकि दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच अन्य जख्मी हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया। इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी वाले घर में भी मातम का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें     -      STF ने बिहार में हासिल की बड़ी उपलब्धियां, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के साथ ही नक्सल प्रभावित जिलों और राज्य के अन्य हिस्सों में भी

YouTube Video