रोहतास: बड़ी खबर रोहतास से है जहां बीती रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक दो वर्ष पहले के एक हत्याकांड में जेल से हाल ही में जमानत पर निकला था और अब उसकी गोली मार हत्या हो गई। घटना रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव की है जहां दीपू साह नाम के एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले सरोज पासवान नाम के एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दीपू साह पर आरोप लगे थे और वह जेल भी गया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था जिसकी बीती रात हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और FSL की टीम के साथ एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले को लेकर रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




