पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद की एक सीट खाली हुई थी। इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को ही किया है और शुक्रवार को राजद ने अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी। यह सीट है भोजपुर- बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र जहां के एमएलसी राधाचरण के विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर होने वाले उप चुनाव में निर्वाचित होने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल 2028 तक होगा। अब इस सीट पर राजद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जबकि अभी NDA की तरफ से उम्मीदवार के नाम की चर्चा भी नहीं हुई है

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र सीट पर राजद की तरफ से सोनू चुनाव लड़ेंगे। वह विधानसभा चुनाव में भी बडहरा सीट से टिकट के दावेदार थे लेकिन उन्हें चुनाव में मौका नहीं दिया गया। अब राजद ने उन्हें एमएलसी चुनाव में टिकट दिया है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि सोनू कुमार राय भोजपुर में राजद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके पिता लालदास राय भी राजद से एमएलसी रह चुके हैं। लालदास राय का राजद सुप्रीमो लालू यादव से भी अच्छे संबंध रहे हैं

यह भी पढ़ें   -  नीतीश के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज, दिल्ली में BJP की बैठक टली-तेजस्वी बंद कमरे में नेताओं के साथ बना रहे रणनीति

बताया जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। एक तरफ राजद ने सोनू कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है तो दूसरी तरफ संभावना है कि राधाचरण साह के बेटे कन्हैया सेठ को जदयू मैदान में उतार सकती है वहीं जन सुराज ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। हालांकि अब तक जदयू और जनसुराज ने अपने उम्मीदवार के नाम की चर्चा नहीं की है

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को ही भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र में उप चुनाव की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगा जबकि नामांकन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है। स्क्रूटनी 24 अप्रैल और और नाम वापसी की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है। वहीं मतदान 12 मई को होगा जबकि मतगणना 14 अप्रैल को

यह भी पढ़ें   -  CM नीतीश ने सोचा भवन निर्माण विभाग ने कर दिखाया, इस दो इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला CIDC विश्वकर्मा अवार्ड

 

YouTube Video