पटना: बिहार में एक तरफ पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधी बेख़ौफ़ हो कर लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दो व्यक्ति को गोली मार दी, जिसके बाद दोनों जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति को गोली मार दी। घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना सिटी इलाके के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो दिन पहले ही दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। इस मामले में FIR भी दर्ज की गई थी और इसी विवाद की वजह से एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ओम प्रकाश यादव और उनके दोस्त जितेंद्र कुमार को गोली मार दी। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें - ...तो नीतीश की जगह लेंगे बेटे निशांत? विधान परिषद के गेस्ट हाउस उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने लगाये नारे...
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव की पुस्तैनी जमीन है और उनका विवाद इसी जमीन को लेकर एक व्यक्ति से है। इसी विवाद में गोलीबारी की गई है जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जख्मी दोनों व्यक्ति दोस्त हैं। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें - अगले 5 वर्षों में बिहार बनेगा औद्योगिक हब, उद्योग मंत्री ने कहा 'वैश्विक निवेशक भी आने लगे हैं बिहार..'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट





