पश्चिमी सिंहभूम: एक तरफ केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद से देश भर में नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ नक्सली गतिविधि आज भी जारी है। सोमवार को झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान IED फटने से CRPF का एक जवान जख्मी हो गया जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है। मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना के सारंडा जंगल का है जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक एक IED ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में CPRF के 205 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें - ...तो नीतीश की जगह लेंगे बेटे निशांत? विधान परिषद के गेस्ट हाउस उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने लगाये नारे...
घटना की पुष्टि करते हुए जिले के एसपी अमित रेणु ने बताया कि CRPF की टुकड़ी सारंडा जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चला रहे थे इसी दौरान पहले से लगाया गया IED ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गये जिन्हें साथी जवानों ने सुरक्षित जगह पर पहुँचाया और फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में पहुँचाया गया है।
एसपी ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा इस तरह के कायराना हमले पहले भी किये जाते रहे हैं, जिसमें कई निर्दोष ग्रामीणों की भी जानें गई है। सुरक्षा बल नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है और भविष्य में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढा दी गई है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें - राजधानी पटना में फिर हुआ दिनदहाड़े धांय धांय, अपराधियों ने दो व्यक्ति को मार दी गोली...





