मुजफ्फरपुर: कहा जाता है कि एक मां ही होती है जो अपने बच्चों के दिल की बात बिना बताये ही समझ लेती है लेकिन मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस किसी ने भी इस मामले के बारे में सुना वह सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है, साथ ही पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है।
दरअसल बुधवार को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा से अचानक एक नाबालिग बच्ची सड़क पर गिर गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने लड़की को उठाया और फिर उसने जब अपनी आपबीती बताई तो लोगों ने खदेड़ कर ई-रिक्शा से भाग रही मां को भी पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची रोते हुए अपनी आपबीती बताते हर मदद की गुहार लगाती रही। स्थानीय लोगों ने फिर उसे अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी मां को हिरासत में ले ली और छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें - बिहार में टूरिज्म बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने दी एक और नई सुविधा, अब घर बैठे कर सकेंगे होटल बुक
घायल नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी मां ने किसी ऑर्केस्ट्रा संचालक से रूपये की बात पहले ही कर ली थी और मुझे लेकर उसके पास बेचने जा रही थी। इस बात का मुझे भनक लग गया जिसके बाद मैं जाने के लिए तैयार नहीं थी और अपनी मां की बातों का विरोध कर रही थी। ई-रिक्शा में भी यही बातें हो रही थी और मैं माँ से नहीं ले जाने की गुहार लगा रही थी। यह बात ही मेरी मां को नागवार गुजरी और उसने मुझे चलते ई-रिक्शा से सड़क पर धक्का दे दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने खदेड़ कर आरोपी मां को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया और छानबीन में जुट गई। वहीं इस मामले को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएँ हो रही है और लोग यह सुन हतप्रभ हैं कि आखिर एक मां अपनी ही बेटी को चंद पैसों के लिए किसी से सौदा कैसे कर सकती है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में शपथग्रहण ही नहीं मोदी-शाह से मुलाकात भी करेंगे सीएम नीतीश, शुक्रवार को भाजपा भी करेगी बिहार को लेकर बैठक





