पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथग्रहण करेंगे और इसके साथ ही बिहार में नए नेतृत्व को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं तो दूसरी तरफ भाजपा कोटे से दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को बिहार की सियासत में होने वाले बदलाव को लेकर भाजपा बड़ी बैठक करने वाली है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार में नेतृत्व बदलने को लेकर भाजपा कोर कमिटी समेत केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं समेत बिहार भाजपा के भी प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उप मुख्यमंत्री समेत अन्य कई नेताओं को तलब किया है। बैठक में भाजपा बिहार में सरकार बनाने और पहली बार अपनी तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा पर निर्णय लेगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, समेत अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी चर्चा है वहीं बिहार भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह समेत अन्य कई नेता भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें     -    13 के बाद शुरू होगी नई सरकार के गठन की कवायद, नीतीश के खास संजय चौधरी ने कह दी बड़ी बात

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पहुँचने के बाद नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा का शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व खास कर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं गुरुवार को दिल्ली निकलने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी बड़ा बयान दिया है। संजय झा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद से शुरू हो जाएगी।

बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यसभा का शपथ ग्रहण करने के बाद 11 मार्च को पटना लौट सकते हैं। पटना लौटने के बाद 13 अप्रैल को वह NDA विधानमंडल दल की बैठक कर अपने निर्णय की जानकारी देंगे और फिर राज्यपाल के पास जा कर अपना इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद फिर विधायक दल की बैठक में नेता चुने जायेंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार के नए मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ले सकते हैं। खबर है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -    बड़ी राजनीति की घड़ी शुरू, नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, नया मुख्यमंत्री कौन?

YouTube Video