पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के बाद से लगातार सक्रिय हैं। वह लगातार बैठकें कर रहे हैं साथ ही वरीय नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी आज दिल्ली जाएंगे जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हो सकती है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पीएम से पहले ही मुलाकात करना चाहते थे लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव की वजह से समय नहीं मिल रहा था।
बता दें कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। फिलहाल सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार मई के पहले या दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की भी तैयारी की जा रही थी लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके जिसके बाद अब सम्राट चौधरी दिल्ली जा कर उनसे मुलाकात करेंगे।




