पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि अब अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस बीच राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद अब कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा का शपथ भी लेंगे लेकिन अब तक नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा बाहर नहीं आ सकी है। हालांकि इस बीच भाजपा के कई नेताओं का नाम सामने जरुर आ रहा है वहीं नीतीश के बेटे निशांत के नाम की भी मांग सामने आ रही है।

अब सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के लिए नाम तय कर लिया गया है। इस पर सीएम नीतीश ने भी अपनी मुहर लगा दी है जिसकी घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री खरमास खत्म होते ही 15 अप्रैल को गांधी मैदान में शपथ लेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। एक जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है।

पार्टी सूत्रों के हवाले यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की बातचीत के दौरान जब सीएम ने पुचा कि भाजपा किसके नाम पर विचार कर रही है तो उन्हें जवाब मिला कि वही जो आप सोच रहे हैं। अब इसके बाद माना जा रहा है कि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी का नाम आगे कर रहे हैं जो बिहार की कमान संभाले। इधर सम्राट चौधरी भी नीतीश के काफी करीब पहुंच गए हैं और दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है जिसके बाद यह प्रभल संभावना है कि बिहार को अगला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में ही मिलने जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि अभी भाजपा नीतीश कुमार के विरुद्ध नहीं जाना चाहती है वहीं पहले भी भाजपा के कई नेताओं ने कहा है कि बिहार का अगला चेहरा नीतीश कुमार की सहमति से ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें   -    हमने अंग्रेज को भगाया अब उनके एजेंट से डरेंगे क्या? पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस पहुंचने का पटना में हुआ विरोध

इसके साथ ही दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल चुनाव में बिहार से अकेले सम्राट चौधरी को स्टार प्रचारक बनाया गया है जिसके बाद इस चर्चे ने और भी मजबूत रूप ले लिया है कि भाजपा सम्राट चौधरी पर ही भरोसा जताने वाली है। इसके अलावा बिहार के नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय को स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है।

इधर भाजपा के सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान ने सभी दावेदार नेताओं को सख्त निर्देश दिया है कि अपने समर्थकों से अपनी दावेदारी को लेकर सोशल मीडिया या मीडिया में कोई भी बात न रखे। हालांकि एक बात और है कि भाजपा हमेशा ही चेहरों के चयन में लोगों को चौंकाती रही है इसलिए जब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन अब तक के समीकरण के हिसाब से सम्राट ही बिहार के अगले चौधरी बनने जा रहे हैं। हालांकि एक चर्चा और है कि सम्राट चौधरी राजद से आये हैं इसलिए पार्टी उनके नाम को आगे नहीं करेगी लेकिन दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उदहारण के रूप में प्रस्तुत कर सम्राट चौधरी का दावा मजबूत करने की भी कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें   -    बापू टॉवर देख मंत्रमुग्ध हुए जावेद अख्तर, कहा 'पूरी दुनिया घूम लिया लेकिन नहीं देखा ऐसा'

YouTube Video