International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। वहीं नरेन्द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग किया। पूरे देश में आज साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा जगहों पर सामूहिक कार्यक्रमों के ज़रिए योग दिवस मनाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में जवानों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन परिसर में योगासन करते नजर आए। 

संबोधन के बाद पीएम मोदी योग सत्र में हिस्सा लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन के बाद अब योग सत्र में भाग लिए। उनके साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहें।


दिल्ली: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। 


देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने #InternationalYogaDay2025 पर अन्य लोगों के साथ योग किया। 


आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान #InternationalDayofYoga2025 समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाखापत्तनम से योग करने में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ योग सत्र में भाग ले रहे हैं। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे मौजूद हैं।