पटना: बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय हैं। वह विभागीय कामों के साथ ही वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन से भी लगातार मुलाकात कर रहे हैं। सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी पार्टी मुख्यालय में जा कर मुलाकात की। दिल्ली से पटना लौटने के साथ ही सीएम सम्राट एक बार फिर अपने काम में लग गए हैं। बुधवार की शाम उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें संभावना है कि कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। लेकिन इससे पहले सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने 1 अने मार्ग पहुंच गये।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 अने मार्ग में पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने भी उन्हें गले लगा कर स्वागत किया। माना जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट के विस्तार से पहले वह गठबंधन और पार्टी के वरीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि वह सदस्य भले ही राज्यसभा के रहेंगे लेकिन उनका मार्गदर्शन हमेशा ही बिहार की सरकार को मिलता रहेगा। इसके साथ ही सीएम सम्राट ने भी उनके मार्गदर्शन में काम करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें - संजय बने रहेंगे JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नीतीश ने जारी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, निशांत को...





