पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ले लिया और फिर उन्होंने पदभार भी ग्रहण किया। इसके बाद सम्राट चौधरी ने सचिवालय के सभागार में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम सम्राट को बधाई एवं शुभकामनायें दी वहीं सीएम ने भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा।
बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि भाजपा के सम्राट चौधरी को नया सीएम बनाया जा सकता है। आखिरकार मंगलवार को भाजपा और NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया जिसके बाद बुधवार को उन्होंने लोक भवन में पद की शपथ ली। सीएम सम्राट के साथ अभी कैबिनेट में मात्र दो उप मुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली है जबकि कैबिनेट का विस्तार बताया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह में की जाएगी।
यह भी पढ़ें - सम्राट के साथ विजय-विजेंद्र भी लेंगे शपथ, कैबिनेट का विस्तार होगा मई में...
यह पहली बार है जब आजाद भारत में बिहार में भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है। इसे लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी को बतौर सीएम प्रमोट किया और NDA विधानमंडल दल की बैठक में भी उनका पीठ थपथपा कर और माला पहना कर आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें - बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ, दो डिप्टी CM के साथ नई सरकार





