पटना: बुधवार को नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार गुरुवार को सार्वजनिक रूप से बाहर निकले। गुरुवार की दोपहर निशांत जदयू कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निशांत ने कार्यालय में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनी शार्ट फिल्म 'मेरा नेता मेरा अभिमान' लांच की। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर बना एक गाना भी लांच किया। शार्ट फिल्म में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों को दिखाया गया है। इस कार्यक्रम एक दौरान मंच पर एक भावुक पल भी आया जब नीतीश कुमार के बारे में बोलते हुए उनके खास एवं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी रो पड़े।

यह भी पढ़ें    -   सम्राट-नीतीश की फोटो विज्ञापन में देख भड़के तेजस्वी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछ डाला यह सवाल

मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव ही अलग था। अगर वह कुछ साल और बिहार में काम करते तो राज्य तेजी से विकास करता है। वह सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक अभिभावक की तरह थे। अशोक चौधरी के भावुक होने के बाद निशांत कुमार आगे बढ़े और उनका कंधा पकड़ कर उन्हें हिम्मत दी। इस दृश्य के बाद वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

बता दें कि इससे पहले जदयू कार्यालय पहुँचने पर निशांत ने मीडिया से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी को बड़ा भाई बताया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। निशांत ने उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी को भी बधाई दी जबकि खुद उप मुख्यमंत्री नहीं बनने के सवाल पर कहा कि अभी मैं पार्टी और संगठन को मजबूत करूंगा, अपने पिता के किये गए कामों को जन जन तक पहुंचाऊंगा तथा उनके अधूरे सपने को पूरा करूंगा।

यह भी पढ़ें    -   बिहार के विधायक से दूसरी बार बदमाशों ने मांगी रंगदारी, कहा 'नहीं दिया तो फिर मार देंगे...'

YouTube Video