पटना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्री 6 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सम्राट कैबिनेट का विस्तार 6 मई को होगा। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल में भी NDA के सभी घटक दलों को पद दिए जायेंगे।
जानकारी मिल रही है कि नए कैबिनेट में भाजपा के 13, जदयू के 12, लोजपा(रा) के दो, हम और रालोमो के एक मन्त्र मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम लगभग तय हो गए हैं जबकि उस पर जल्द ही मुहर भी लग जाएगी। भाजपा के सूत्र की मानें तो कोटे से मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम 1 मई तक फाइनल कर लिए जायेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम भाजपा के अनुसार नहीं होने पर शपथ ग्रहण की तारीख बदल भी सकती है।
बिहार में पहली बार भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है। अब सम्राट सरकार के कैबिनेट में 29 नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। मंत्रियों के चयन के लिए 15-15 का फ़ॉर्मूला लागू किया जायेगा। इस हिसाब से जदयू और भाजपा के कोटे से 15 15 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं जिसमें से जदयू को पहले ही दो डिप्टी सीएम का पद जदयू को मिल चुका है। कहा जा रहा है कि सम्राट के नए मंत्रिमंडल में निशांत कुमार को भी जगह दी जा सकती है। हालांकि उनके नाम की चर्चा डिप्टी सीएम के तौर पर भी सामने आ रहा था लेकिन अंतिम समय में उन्होंने खुद ही इस पद के लिए मना कर दिया। अब एक बार फिर उनके नाम की चर्चा मंत्रिमंडल में शुरू हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि निशांत कुमार सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं या नहीं।
बिहार की नई सरकार में भाजपा ने पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाया है साथ ही उसके पास पहले से ही अध्यक्ष का पद है। इससे पहले की सरकार में नीतीश कुमार ने गृह विभाग भाजपा यानि सम्राट चौधरी को दिया था तो माना जा रहा है कि नई सरकार में भी यह विभाग उनके पास ही रहेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा और जदयू के बीच नए मंत्रिमंडल के रूप को लेकर डील फाइनल हो गई है, और अब बस इसे अंतिम रूप देना ही बचा है। इसके साथ ही यह संभव है कि इस बार मंत्रियों के विभाग आपस में बदले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - CM सम्राट करेंगे कैबिनेट की दूसरी बैठक, ले सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
नए मंत्रिमंडल में संभावित नाम
- भाजपा- विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर
- जदयू - विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, लेसी सिंह
- लोजपा(र) - संजय कुमार सिंह, संजय पासवान
- हम- संतोष कुमार सुमन
- रालोमो - दीपक प्रकाश
यह भी पढ़ें - दो से अधिक बच्चे की वजह से नगर परिषद सभापति अयोग्य घोषित, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिया कार्रवाई का आदेश





