पटना: रामनवमी के अवसर पर राजधानी पटना का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पटना जंक्शन पर स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु जय श्री राम के नारे के साथ जोश से भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे हैं। इसके साथ ही राजधानी के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। वहीं पुरी राजधानी में सुरक्षा का व्यवस्था पुख्ता किया गया है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है जबकि सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।

राजधानी पटना के महावीर मंदिर में जब हमारी टीम पहुंची तो लोगों ने कहा कि वे लोग रात 8-9 बजे से लाइन में लगे दर्शन के लिए। लोगों ने कहा कि आज रामनवमी है और ऐसे में हम अपनी बातें हनुमान जी के माध्यम से भगवान राम तक पहुंचा सकते हैं इसलिए आये हैं। हमें श्रद्धा और विश्वास है कि भगवान सबका कल्याण करेंगे। महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और धूप को देखते हुए मंदिर से जीपीओ गोलंबर तक टेंट की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें    -      रामनवमी के अवसर पर महावीर मंदिर में सम्मानित किये जायेंगे ये 10 श्रद्धालु, राम मंदिर का भी होगा लाइव दर्शन, पुलिस ने...

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग अलग कतारें लगाई गई है वहीं महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल, एंबुलेंस समेत अन्य जरुरी और आपातकालीन सेवाओं की भी तैनाती की गई है जबकि मंदिर प्रबंधन ने करीब 20 हजार किलो नैवेद्यम भोग तैयार करवाया है। वहीं रामनवमी के अवसर पर नैवेद्यम प्रसाद वितरण के लिए 12 काउंटर भी बनाये गए हैं।

यह भी पढ़ें    -      ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि..., राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन

YouTube Video