मेष 

अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। चल रहा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। आपकी समझदारी और संतुलित सोच से ख़र्चों में भी कमीना सकती है। कोई भी फ़ैसला जल्दबाजी में ना लें। घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7


वृष 

किसी फैसले को लेकर असमंजस रह सकता है, लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपको सही दिशा मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट के वजह से यात्रा का योग बन रहा है। त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। पसीने और प्रदूषण से बचाव करने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 6


मिथुन 

घर में नवीनीकरण, सजावट या बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों में उत्साह रहेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट तय कर लें। तनाव का असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। व्यायाम का सहारा लें। 

भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक- 8


कर्क 

रुकावटों के बावजूद आप सफलता का रास्ता निकल ही लेंगे। करीबी सम्बन्धियों और दोस्तों के साथ रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। तनाव और चिंता को हावी ना होने दें।

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 2


सिंह 

पैसों के मामले में आँख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें। बेवजह का गुस्सा बना बनाया काम रोक सकता है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं। इस समय लापरवाही ठीक नहीं है।

भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 7



कन्या राशि के लिए आज का दिन घर-परिवार में खुशी और हलचल लेकर आएगा। त्योहार या खास अवसर के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा और मेहमानों की आवाजाही बनी रह सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन में संतोष रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, किसी करीबी का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है।

 भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 4 है।


तुला राशि वालों के लिए आज राहत भरा दिन साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है, खासकर विपरीत परिस्थितियों में। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। 

भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 1 है।


वृश्चिक राशि के लिए दिन संतुलन और जिम्मेदारियों का है। घर की जरूरतों से जुड़ी खरीदारी संभव है और नए काम सीखने का मौका मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन समझदारी से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। 

भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 5 है।


धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और अवसरों से भरा रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और भविष्य की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। आलस से बचना जरूरी है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 7 है।


मकर 

पारिवारिक गतिविधियों में सहयोग देने से मन को ख़ुशी मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में पूरा ध्यान दें। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पेट ख़राब होने दे दिनचर्या ख़राब हो सकती है।ख़ान-पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान दे।

भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक - 5


कुंभ 

कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। भावुक से ज़्यादा बुद्धि से काम लेने की ज़रूरत पड़ सकती है। बिना कारण बदनामी या झूठा आरोप लग सकता है। इसलिए दूसरों के मामले में दूरी बना कर रखें। ख़ान पान और दिन चर्या में लापरवाही ना करें। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक -8

मीन 

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। जरूरत है बस मेहनत और एकाग्रता की। अपनी योग्यता के बलबूते पर घर और समाज में आप अपना स्थान बना सकते हैं। व्यवसाय में व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकिया बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 4