पटना: रामनवमी का पर्व 27 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जायेगा और इसकी तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। रामनवमी के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में जुलुस भी निकाली जाती है साथ ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ और जुलुस के दौरान किसी भी तरह से अवांछित घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिहार पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। रामनवमी पर्व को लेकर बिहार पुलिस की तैयारियों का डीजीपी विनय कुमार ने समीक्षा की। बैठक में DG ऑपरेशन कुंदन कृष्णन भी मौजूद रहे जबकि सभी रेंज के आईजी डीआईजी के साथ ही सभी एसपी और एसएसपी को भी खास निर्देश जारी किया।

रामनवमी में सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है साथ ही संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही मिश्रित समुदायों की आबादी, पहले कभी विवाद हो चुके स्थल या वर्तमान में किसी तरह का विवाद वाले स्थानों को चिह्नित कर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती करने का भी निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी एसएसपी को निर्देश जारी किया है कि वैसे इलाके जहां किसी भी तरह का विवाद चल रहा हो वहां स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विवाद को सुलझाएं और सुनिश्चित करें कि रामनवमी के दौरान कोई अवांछित घटनाएं न घटे।

यह भी पढ़ें    -    निशांत ने पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्षों के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं का जोश दिखा 'हाई'

DGP ने सभी जिले को निर्देश दिया है कि जिला और अनुमंडल के साथ ही थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर सभी समुदायों से शांति बनाये रखने में सहयोग करने कहें। धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाये साथ ही असामाजिक तत्वों के साथ साथ सांप्रदायिकता भड़काने वाले तत्वों की विशेष निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। पुलिस मुख्यालय ने पिछले तीन वर्षों में शांति व्यवस्था भंग होने वाले जिलों और स्थलों पर खास सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है जिसमें गया जी, नौगछिया, नालंदा, रोहतास, खगड़िया, मुंगेर, सीवान, औरंगाबाद, नवादा, दरभंगा, कैमूर और पटना शामिल है।

इसके साथ ही रामनवमी पर्व को देखते हुए सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल भी शुरू कर दी गई है ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह का अफवाह या अन्य सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिश पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों का मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर रखा जाये ताकि उसकी गतिविधि की पता लगाई जा सके।

रामनवमी को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट पर । विनय कुमार ने की अहम बैठक   । सभी रेंज के IG DIG और जिला के SSP/SP के साथ की बैठक । दो घंटे तक चली बैठक । बैठक के दौरान रामनवमी को लेकर सुरक्षा इंतजाम का DGP ने ली जानकारी । DG ऑपरेशन कुंदन कृष्णन भी बैठक में मौजूद । DGP विनय कुमार और DG कुंदन कृष्णन ने सभी जिला के SSP/ SP को सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश । सभी प्रमुख मंदिरों पे विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने CCTV से निगरानी रखने सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा । बम स्क्वार्ड और डॉग स्क्वॉर्ड को एक्टिव रखने को कहा गया । SSP/SP खुद सुरक्षा की पड़ताल करे

यह भी पढ़ें    -    बिहार में अलग समय में देना होगा अलग बिजली बिल, पढ़ें कब देना होगा कम और कब लगेगा अधिक..

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

YouTube Video