पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता छोड़ कर राज्यसभा की सदस्यता ले ली है और अब उन्होंने घोषणा की है कि वह दिल्ली में रह कर बिहार के विकास के लिए यहां की सरकार को मार्गदर्शन देंगे। बिहार की सत्ता छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी तैयार कर ली है। नई कार्यकारिणी में भी नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप में संजय झा को रखा है तो दूसरी तरफ निशांत कुमार को अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को हटा कर उनकी जगह नए चेहरे को जिम्मेवारी दी है जबकि उपाध्यक्ष रहे मनीष रंजन और श्याम रजक को महासचिव बनाया गया है।
जदयू की नई राष्ट्रीय टीम में नीतीश कुमार जहां अध्यक्ष की भूमिका में होंगे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में संजय झा होंगे। इसके साथ ही तीन उपाध्यक्ष की जगह इस बार एक ही उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को बनाया गया है। सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं जबकि 12 महासचिव और 8 सचिव बनाये गए हैं। 8 सचिव में से ही एक राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी दी गई है।
टीम नीतीश
राष्ट्रीय अध्यक्ष - नीतीश कुमार
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- राज्यसभा सांसद संजय झा
उपाध्यक्ष- पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
कोषाध्यक्ष- सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन
महासचिव
- मनीष कुमार वर्मा
- एमएलसी अफाक अहमद खान
- श्याम रजक
- अशोक चौधरी
- पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा
- विधायक रामसेवक सिंह
- कहकशां परवीन
- कपिल हरिश्चंद्र पाटिल
- राज सिंह मान
- सुनील कुमार उर्फ़ ई. सुनील
- हर्षवर्धन सिंह
- मौलाना गुलाम रसूल बलियावी
सचिव-
- राजीव रंजन प्रसाद (प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी)
- एमएलसी रबिन्द्र प्रसाद सिंह
- विद्यासागर निषाद
- दयानंद राय
- संजय कुमार
- मो निसार
- रूही तगुंग
- निवेदिता कुमारी

यह भी पढ़ें - पप्पू यादव के बयान से गरमा गए अनंत सिंह, कहा 'पागल हो गया बताये अपनी पत्नी कहां है, एनकाउंटर पर भी...'





