नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा का शपथ लेंगे। नीतीश कुमार को राज्यसभा की सदस्यता का शपथ उप राष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति दिलाएंगे। राज्यसभा की सदस्यता हेतु शपथ ग्रहण कर पटना लौटने के बाद सीएम नीतीश पटना लौटेंगे और फिर किसी भी दिन विधानमंडल की बैठक बुला कर फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद फिर राज्य में नए सीएम के शपथग्रहण की कवायद तेज हो जाएगी।

बता दें कि शपथ ग्रहण करने के लिए सीएम नीतीश एक दिन पहले गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, खास मंत्री विजय चौधरी समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी साथ दिल्ली गए हैं। इधर सीएम नीतीश के शपथग्रहण और इस्तीफे के साथ ही दिल्ली में आज भाजपा भी बड़ी बैठक करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत अन्य कई नेता शामिल होंगे।

बता दें कि पिछले 20 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा बिहार में अब तक अपना सीएम नहीं बना सकी लेकिन अब पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इस बीच जदयू से लगातार मांग उठ रही है कि नीतीश के पुत्र निशांत को सीएम बनाया जाए। हालांकि यह तय है कि निशांत को नए नेतृत्व वाली सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलेगी।