पटना: बिहार में बुधवार को नई सरकार के गठन के अगले ही दिन पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समर्थन में जम कर नारे लगाये। निशांत जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के समर्थन में 'हमारा नेता कैसा हो, निशांत भैया जैसा हो' के नारे लगाये।
निशांत कुमार ने जदयू कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव को भी बधाई दी। निशांत ने कहा कि सीएम सम्राट मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई और शुभकामना देता हूँ। विजय चौधरी अंकल को भी बहुत बधाई देता हूँ। बिहार में NDA की सरकार है, मेरे पिता जी का हमेशा नई सरकार को मार्गदर्शन मिलेगा। इस दौरान मैं अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता जी ने 20 वर्षों तक जो काम किया है उसे जन जन तक पहुँचाने की कोशिश करूंगा और चाहूँगा कि अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करूँ। हमारे ऊपर जनता का भरोसा और आशीर्वाद बना रहे।
यह भी पढ़ें - निशांत ने क्यों नहीं ली शपथ, डिप्टी CM विजय चौधरी ने बताया 'क्या है उनका प्लान?'
बता दें कि राजनीति में आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि निशांत बिहार की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे लेकिन एन वक्त पर उन्होंने अपने निर्णय से सबको चौंका दिया। अब जदयू की तरफ से कहा जा रहा है कि निशांत पहले पार्टी और संगठन को मजबूती देने पर ध्यान दे रहे हैं। वह अभी सत्ता की राजनीति में नहीं कूदना चाह रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया है।
यह भी पढ़ें - नीतीश के गृह जिला से नए सीएम को बधाई देने पहुंची मासूम, मां के हाथ में केदारनाथ का प्रसाद





