पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई और बिहार इकाई में बड़ा बदलाव किया है। पशुपति पारस ने नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मामले की जानकारी उन्होंने खुद ही प्रेसवार्ता कर दी। इस दौरान पशुपति पारस ने चंदन सिंह और उनके बड़े भाई पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के साथ भी बेहतर रिश्ता होने तथा उनके ऊपर विश्वास करने की बात कही।

गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि आज चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर राजनीति में व्यक्ति नहीं बल्कि समय बलवान होता है। हमलोग लगातार मेहनत कर रहे हैं और आमलोगों के प्रयास से बिहार में पार्टी एक बार फिर मजबूत होगी, इसका मुझे विश्वास है। आज सर्वसम्मति से हमने नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती से काम करेगी और आगे बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें   -    नीतीश से जा मिले RJD MLA, पार्टी ने कहा 'जब पहले कर ही चुके हैं गद्दारी तो अब...'

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि चंदन सिंह के परिवार के साथ हमारा पुराना रिश्ता है। इनके परिवार से तीन तीन लोग हमारी पार्टी से सांसद बने और हमारे साथ रहे। इनके परिवार के सभी लोगों पर हमारा भरोसा अभी भी वैसे ही है जैसे पहले था। आज चंदन सिंह के हाथ में पार्टी के प्रदेश इकाई की कमान हम सौंप रहे हैं और हमें उम्मीद है कि ये जनाधार मजबूत करने में सफल होंगे। हम गांव गांव तक अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे और 2029 के लोकसभा चुनाव में हम बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगे और मजबूती के साथ जीत हासिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि NDA और सरकार दोनों की कमान भाजपा के हाथ में है, इसलिए वह जैसा चाहेगी वही होगा।

यह भी पढ़ें   -    CSK में धोनी की गैरमौजूदगी, PBKS के अय्यर पर सवाल—चेन्नई में कौन करेगा कमाल?

YouTube Video