पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां दो वाहनों के टक्कर में कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।  घटना राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स के समीप की है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

यह भी पढ़ें    -    होली हो या ईद, दिल्ली से बिहार आने के लिए लोग खूब पसंद कर रहे BSRTC

बताया जा रहा है कि दो सिटी बस और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार में बैठे यात्री समेत बस के यात्री भी जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया हैटक्कर में तीनों ही वाहनों  को काफी क्षति पहुंची है। फ़िलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और घायल बसों को सड़क से हटा कर आवागमन बहाल कर दी गई है

यह भी पढ़ें    -    ओवैसी की पार्टी देगी NDA को अपना समर्थन? कुशवाहा के आवास पर बैठक के बाद बोले विधायक..

YouTube Video