पटना: आगामी 6 अप्रैल को देश की मुख्य सत्ताधारी दल भाजपा 45 वर्षों की हो जाएगी। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा सभी राज्यों में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन करेगी। इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि हमारी पार्टी हर वर्ष अपना स्थापना दिवस मनाएगी। हम पिछले 45 वर्षों में शून्य से आज शिखर तक पहुंचे हैं और इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं का है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारा मुख्य मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और सबका प्रयास है। हमारा समर्पण मां भारती, देश के कोटि कोटि जनों, संविधान के प्रति है। आज भाजपा विकास, विश्वास और नए विचारों का पर्याय है। भाजपा की कार्यशैली सर्व समावेशी और सर्व हिताय की है। 

भाजपा का मतलब है लोगों का सशक्तिकरण, विकास और विजय। हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश और देश के लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन लगातार सशक्त हो रहा है और जनसेवा के कार्यों को गति मिल रही है। 6 अप्रैल को हमारी पार्टी का स्थापना समारोह है। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें     -     बिहार सरकार में मंत्री के समधी के घर चले तलवार और पत्थर, फायरिंग भी हुई, 3 जख्मी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 5-6 और 7 अप्रैल को पार्टी के मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यालयों को सजाया जायेगा। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर सभी नेता अपने घरों पर झंडोत्तोलन करेंगे और उद्बोधन भी किया जायेगा। उसके बाद प्राथमिक सदस्य बैठक करेंगे और उनके सम्मेलन भी होंगे। 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान की जाएगी जो कि स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। इसके तहत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हम सम्मान करेंगे, विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों का सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार के योजनाओं की चर्चा की जाएगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी हमलोग मिल कर बातचीत करेंगे और फीडबैक लेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि विपक्ष के पास न नीति है, न नियत है और ही नेतृत्व है। वे लोग सिर्फ भ्रम और झूठ की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए बिहार को भी विकसित बनाना होगा। बिहार में हमारी पार्टी भी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है और हमलोग इसमें लगातार काम कर रहे हैं। इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर हमलोगों ने लक्ष्य रखा है कि गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को भाजपा से जोड़ें।

यह भी पढ़ें     -     सीएम नीतीश जनेश्वर तो निशांत बिहार के फ्यूचर CM, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर ने फिर बढाई बिहार की सियासत में गर्माहट...

YouTube Video