Join Us On WhatsApp

301 रैंक वाली असली अभ्यर्थी कौन? UPSC ने बता दिया सब सच...

301 रैंक वाली असली अभ्यर्थी कौन? UPSC ने बता दिया सब सच...

upsc 301 rank
301 रैंक वाली असली अभ्यर्थी कौन? UPSC ने बता दिया सब सच...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बीते दिनों UPSC सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में एक ही रैंक पर दो अभ्यर्थियों के दावे के बाद तरह तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई थी। अब इस मामले में आयोग ने खुद ही सारा मामला साफ कर दिया और बता दिया कि कौन अभ्यर्थी सही है और किसका दावा गलत है। UPSC ने 301वें रैंक पर आकांक्षा सिंह नाम की दो अभ्यर्थियों के दावे को लेकर जानकारी शेयर की है और यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किस अभ्यर्थी का दावा सही है।

UPSC ने इस मामले में एक नोटिस जारी कर बताया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह वह अभ्यर्थी है जिसने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि बीते दिनों UPSC सिविल सेवा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बिहार के आरा की रहने वाली एक अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए 301 रैंक हासिल करने का दावा किया था। आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली एक अन्य आकांक्षा सिंह ने भी इंटरव्यू का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर जारी कर खुद को असली अभ्यर्थी बताया था।

यह भी पढ़ें      -      परिणाम एक अभ्यर्थी दो, UPSC के 301वीं रैंक पर दो महिला अभ्यर्थियों ने किया दावा, कौन है सही...

मामले में UPSC के द्वारा साफ किये जाने से पहले भी दोनों के एडमिट कार्ड से ही यह लगभग साफ हो गया था कि कौन अभ्यर्थी सही है और कौन गलत लेकिन फिर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा था। दरअसल गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने जो एडमिट कार्ड जारी किया है जिसका क्यूआर कोड स्कैन करने पर रोल नंबर 0856794 और आवेदन संख्या 12507292880 के साथ ही परीक्षा केंद्र संख्या 001 दिख रहा है जबकि आरा की आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड में प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही रोल नंबर 0856794 लिखा है जबकि क्यूआर कोड स्कैन करने पर रोल नंबर 0856569 और परीक्षा केंद्र संख्या 115 दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें      -      असम से चले ट्रक में लोड था 70 लाख का माल, वाहन जांच के दौरान भागने लगा ड्राईवर और...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp