Join Us On WhatsApp

सीवान में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार ले कर घुसे बदमाशों ने...

सीवान में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार ले कर घुसे बदमाशों ने...

siwan lut
सीवान में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार ले कर घुसे बदमाशों ने...- फोटो : Darsh NEWS

सीवान: बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में कहीं कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है जबकि राज्य की पुलिस और सरकार नियंत्रण के दावे जरुर कर रही है। एक बार फिर सीवान में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सीवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घुसे और हथियार के बल पर दुकानदार को धमकाते हुए बंधक बना लिया। दुकानदार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने आराम से दुकान में रखे करीब 25 लाख रूपये मूल्य के जेवर समेटे और मौके से फरार हो गए। सूचना मिल रही है कि भागने के दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें     -     T20 फाइनल देखते-देखते हुआ विवाद, पलभर में छिन गई 17 वर्षीय किशोर की जान

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी की भी कोशिश की जा रही है। उधर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से स्थानीय कारोबारियों में डर का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। 

यह भी पढ़ें     -     तेजस्वी ने अपने सभी विधायकों को किया पटना तलब, राज्यसभा चुनाव को लेकर...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp