Join Us On WhatsApp

बिहार के होनहारों ने UPSC में दिखाई दमदार सफलता, यशस्वी राजवर्धन ने 11वां, हर्षवर्धन ने 424वां रैंक हासिल किया

सारण के होनहार युवाओं ने यूपीएससी में जिले का मान बढ़ाया। यशस्वी राजवर्धन ने 11वां, हर्षवर्धन ने 424वां और ईशित्वा आनंद ने 50वां रैंक हासिल कर पूरे जिले और बिहार के लिए गर्व का पल बनाया।

Promising students from Bihar have shown impressive success
बिहार के होनहारों ने यूपीएससी में दिखाई दमदार सफलता, यशस्वी राजवर्धन ने 11वां, हर्षवर्धन ने 424वां र- फोटो : Darsh NEWS

छपरा: 2025 की यूपीएससी परीक्षा में सारण जिले के युवाओं ने जिले का मान बढ़ाया है। मलखा चक दिघवारा के यशस्वी राजवर्धन ने 11वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। यशस्वी राजवर्धन प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय आरपी सिंह के पौत्र और राज्य सहकारिता निबंधक आईएएस रजनीश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी पढ़ाई पटना में हुई और सफलता की खबर से मलखा चक में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: UPSC के तीसरे प्रयास में कामयाबी! संजीव कुमार ने पूर्वी चंपारण का नाम किया रौशन…. ज़रूर पढ़ें

सारण के ही हर्षवर्धन ने 424वां रैंक हासिल किया। वह चकदम कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर मानसिंह के पौत्र और अशोक सिंह व निरूपमा सिंह के पुत्र हैं। हर्षवर्धन की प्रारंभिक पढ़ाई छपरा में हुई और आगे की तैयारी के लिए पटना गए। उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन ने उन्हें सफलता दिलाई। इसी प्रकार, हाजीपुर के अभिषेक चौहान ने भी अपने दूसरे प्रयास में 102वां रैंक हासिल किया। अभिषेक ने आईआईटी से पढ़ाई पूरी कर मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी घर से ही की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और समर्थन को दिया।

यह भी पढ़ें: जदयू में भावुक पल! नीतीश के राज्यसभा जाने पर नेताओं की आंखों से छलके आंसू

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के ढीवर गांव के ईशित्वा आनंद ने 50वां रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने मसूरी के रेलवे स्कूल और दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। उनकी मेहनत और लगन से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इन सभी होनहार युवाओं की सफलता से सारण और बिहार के युवा प्रेरित हुए हैं। इनकी उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp