Join Us On WhatsApp

प्यार, धमकी और फिर मौत! नालंदा में युवक का शव मिलने से खुल रही रहस्यमयी कहानी

नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक की निर्मम हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया।

love, threat and then death
प्यार, धमकी और फिर मौत! नालंदा में युवक का शव मिलने से खुल रही रहस्यमयी कहानी- फोटो : Darsh NEWS

नालंदा (बिहार): जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को गांव के तालाब में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, राज्यपाल से मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में तेज हलचल

मृतक की पहचान स्वर्गीय उपेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र मनी राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था। बुधवार को गांव के ही एक खंदा (तालाबनुमा गड्ढे) में उसका शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि होली की रात एक युवती दीवार फांदकर उनके घर में आई थी और मनी राम के साथ कमरे में बंद थी। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद युवती को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया था। उसी दौरान युवती के परिजनों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद से दानापुर तक खुशी की लहर, UPSC में बेटियों ने बढ़ाया बिहार का मान

परिजनों का आरोप है कि उसी घटना के बाद से मनी राम को लगातार धमकियां मिल रही थीं और दो दिन पहले वह अचानक घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना की पुलिस और राजगीर डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp