Join Us On WhatsApp

रांची के बाद रायपुर: विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में...

रांची के बाद रायपुर: विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में...

Raipur after Ranchi: Virat Kohli scored his third consecutiv
रांची के बाद रायपुर: विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में...- फोटो : Darsh News

रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। बुधवार को रायपुर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन डे मैच में खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 90 गेंदों पर अपना 53वां शतक पूरा किया। तीन मैचों की सीरीज में लगातार दूसरा मैच खेलते हुए विराट कोहली ने शतक जड़ा है। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 7 सात चौके और दो छक्के भी लगाये।

यह भी पढ़ें      -      नई सरकार गठन के बाद बुलडोजर कार्रवाई से मची है हड़कंप, राजधानी पटना में दर्जनों लोगों ने...

विराट कोहली ने रायपुर में खेलते हुए जायसवाल के साथ 22 रनों की साझेदारी की जबकि एक अन्य शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने 77 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया और फिर विराट कोहली ने भी 90 गेंदों में अपना शतक लगाया। बता दें कि विराट कोहली ने इससे पहले रांची में खेले गए मैच में भी शतक लगाया था। इतना ही नहीं विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में अपना शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2023 विश्वकप में खेलते हुए शतक लगाया था और अब तीन दिवसीय सीरीज में पहले रांची और अब रायपुर में शतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें      -      बिहार की पुलिस अब झुकने के लिए तैयार नहीं, सारण में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़, दो अपराधी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp