Join Us On WhatsApp

25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खगड़िया पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी अपराधी निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह को दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

Notorious criminal Nishant Singh, carrying a reward of Rs 25
25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : Darsh NEWS

खगड़िया जिले में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दरभंगा जिले के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से दबोचा गया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी निशांत सिंह महेशखुट थाना क्षेत्र के पतला गांव का रहने वाला है। वह स्वर्गीय विनय सिंह का पुत्र बताया जाता है। उसके खिलाफ महेशखुट थाना कांड संख्या 138/25, दिनांक 24 अगस्त 2025 में दर्ज मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इसी मामले में पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

यह भी पढ़ें: 10 से 14 मार्च तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 10 जिलों का करेंगे दौरा

खुफिया सूचना मिलने के बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने खगड़िया जिला पुलिस के साथ मिलकर दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर निशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए खगड़िया लाया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार निशांत सिंह एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ खगड़िया जिले के विभिन्न थानों में लूट, रंगदारी, अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 24 आपराधिक कांड दर्ज हैं। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: शेखपुरा में दिनदहाड़े मारपीट: शोरूम स्टाफ को रॉड से पीटा, संचालक भी घायल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निशांत सिंह की गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp