Join Us On WhatsApp

दृष्टिहीनों को नई रोशनी! गया में 10 लाभुकों को स्मार्ट किट देकर डीएम ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का कदम

गया में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल, 10 दृष्टिहीन व्यक्तियों को स्मार्टफोन, हेडफोन और ब्लाइंड स्टिक सहित विजुअली इंपेयर्ड किट का वितरण किया गया।

New light for the blind
दृष्टिहीनों को नई रोशनी! गया में 10 लाभुकों को स्मार्ट किट देकर डीएम ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का कदम- फोटो : Darsh NEWS

गया जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने गुरुवार को 10 दृष्टिहीन व्यक्तियों के बीच विजुअली इंपेयर्ड किट का वितरण किया। इस किट में स्मार्टफोन, हेडफोन और ब्लाइंड स्टिक शामिल है। यह किट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संबल योजना के तहत दी जा रही है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह किट उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी। लाभुकों ने खुशी जताते हुए बताया कि अब वे तकनीक की मदद से बेहतर तरीके से संवाद कर सकेंगे और अपने काम स्वयं कर पाएंगे।सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग गया, श्री अविनाश कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले में व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, हियरिंग एड, बैसाखी, डिजिटल ब्लाइंड स्टिक और अन्य सहायक उपकरण देकर 772 दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में अब तक 534 चलंत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, सीएम नीतीश के आग्रह को CBI ने....

उन्होंने जानकारी दी कि जो दिव्यांगजन सहायक उपकरण या बैटरी चालित ट्राइसाइकिल लेना चाहते हैं, वे आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या UDID कार्ड, दो लाख रुपये से कम आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र के साथ संबल योजना के पोर्टल http://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/MKR/DistWiseConolidated.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: जेल में बंद पप्पू यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, एक बार फिर जमानत को लेकर कोर्ट में...

इसके अलावा, दिव्यांगजन अपने ब्लॉक कार्यालय, नजदीकी बुनियाद केंद्र या जिला कार्यालय से भी आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस योजना से दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp