Join Us On WhatsApp

चिराग ने महागठबंधन को बताया 'भानुमती का कुनबा', कहा 'खुद को संभाल नहीं पा रहे चले हैं...'

चिराग ने महागठबंधन को बताया 'भानुमती का कुनबा', कहा 'खुद को संभाल नहीं पा रहे चले हैं...'

Chirag described the grand alliance as 'Phanomati's family'
चिराग ने महागठबंधन को बताया 'भानुमती का कुनबा', कहा 'खुद को संभाल नहीं पा रहे चले हैं...'- फोटो : Darsh News

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कई बार महागठबंधन के नेताओं ने व्यक्तिगत टिप्पणी की है। ये वही लोग हैं जो टिप्पणी तो कर रहे हैं, लेकिन खुद चुनाव प्रचार से दूर हैं। चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात लगातार जनता के बीच रहकर प्रचार कर रहे हैं, जबकि महागठबंधन के नेता एसी कमरों से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहे हैं। महागठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। जो लोग मुख्यमंत्री पर उंगली उठा रहे हैं, वे देख लें कि नीतीश कुमार कितनी मजबूती से बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं और विकास के लिए काम कर रहे हैं।

चिराग ने आगे कहा कि महागठबंधन के नेता जनता के मुद्दों से दूर अपनी-अपनी सीटों और हिस्सेदारी को लेकर लड़ाई में लगे हुए हैं। हम लोग जनता के बीच प्रचार में हैं, जबकि ये लोग केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जो लोग खुद गठबंधन नहीं संभाल पा रहे, वे बिहार संभालने की बात करते हैं। चिराग पासवान ने NDA की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि NDA पूरी तरह मजबूत और यूनाइटेड है। हमारे पांचों घटक दल एक साथ हैं, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, हम सभी एकजुट होकर चुनाव में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें   -   बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस की मुश्किलें नहीं हो रही कम, कल बागी नेता करेंगे सदाकत आश्रम में उपवास...

उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा राहुल गांधी और उनके चुनाव प्रभारी को अब जाकर फुर्सत मिली है, तो वे बिहार पहुंचे हैं। जबकि NDA ने काफी पहले से सब कुछ तय कर लिया है और पूरी ताकत से प्रचार में जुटा हुआ है। अशोक गहलोत और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने तंज कसा इनकी कोई गुत्थी सुलझने वाली नहीं है। महागठबंधन भानुमती का कुनबा है, जो बनने से पहले ही धराशायी हो गया।

यह भी पढ़ें   -   बिहार चुनाव में हुई राम मंदिर की एंट्री, छपरा में डिप्टी सीएम ने कहा 'जिसने अयोध्या में...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp