पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है और अब तक सीट शेयरिंग पर न तो बात बनी है और न ही घोषणा की गई है लेकिन इस सबसे अलग सीपीआई एमएल ने अपनी पार्टी के 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों की सूची जारी करने के संबंध में पार्टी के राज्य कार्यालय सचिव परवेज ने कहा कि अब तक हमारी पार्टी के 18 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं जिनकी सूची हमने जारी कर दी है इसके साथ ही अन्य सीटों के लिए घटक दलों के साथ बातचीत चल रही है। बता दें कि महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है। हालांकि गठबंधन के नेता फार्मूला तय होने की बात जरुर कर रहे हैं लेकिन अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CPI ML के उम्मीदवारों की सूची
| 1 | तरारी | मदन सिंह चन्द्रवंशी |
| 2 | अगिआंव | शिवप्रकाश रंजन |
| 3 | आरा | कयामुद्दीन अंसारी |
| 4 | डुमरांव | अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा |
| 5 | काराकाट | अरुण सिंह |
| 6 | अरवल | महानंद सिंह |
| 7 | घोषी | रामबली सिंह यादव |
| 8 | पालीगंज | संदीप सौरभ |
| 9 | फुलवारी | गोपाल रविदास |
| 10 | दीघा | दिव्या गौतम |
| 11 | दरौली | सत्यदेव राम |
| 12 | जिरादेई | अमरजीत कुशवाहा |
| 13 | दरौंदा | अमरनाथ यादव |
| 14 | भोरे | जितेंद्र पासवान |
| 15 | सिकटा | वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता |
| 16 | वारिसनगर | फूलबाबू सिंह |
| 17 | कल्याणपुर | रंजीत राम |
| 18 | बलरामपुर | महबूब आलम |